Site icon Yashbharat.com

India Weather Alert: देशभर में भीषण गर्मी का तांडव; बांदा में पारा 48.2°C पार, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 28 मई तक ‘Severe Heatwave’ का रेड अलर्ट

ग्वालियर में 'हीटवेव' का रेड अलर्ट: 46.5 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; 12 मई से लू के थपेड़े मचाएंगे कोहराम, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

ग्वालियर में 'हीटवेव' का रेड अलर्ट: 46.5 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; 12 मई से लू के थपेड़े मचाएंगे कोहराम, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

India Weather Alert: देशभर में भीषण गर्मी का तांडव; बांदा में पारा 48.2°C पार, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 28 मई तक ‘Severe Heatwave’ का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत तक, इस समय पूरा देश भयंकर लू (Heatwave) की मार झेल रहा है। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में तापमान ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। लगातार बढ़ते पारे और रात के समय भी गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

Fear in Pakistan: पुलवामा के गुनहगार हमजा बुरहान के जनाजे में कांपता दिखा अल-बदर चीफ; AK-47 के साए में पहुंचा बख्त जमीन खान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशवासियों के लिए एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में आगामी 28 मई, 2026 तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव (Severe Heatwave) की स्थिति लगातार बनी रह सकती है। यानी अगले कुछ दिनों तक इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

 देश के टॉप-10 सबसे गर्म शहर: यूपी का बांदा रहा सबसे टॉप पर

कल दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पारा 48 डिग्री के पार निकल गया। मध्य प्रदेश का खजुराहो भी पीछे नहीं रहा। नीचे दी गई तालिका में देखें देश के 10 सबसे गर्म शहरों की स्थिति:

शहर / क्षेत्र राज्य / उप-संभाग दर्ज अधिकतम तापमान
बांदा उत्तर प्रदेश 48.2°C
खजुराहो मध्य प्रदेश 48.0°C
ब्रह्मपुरी विदर्भ, महाराष्ट्र 47.2°C
वर्धा महाराष्ट्र 47.1°C
नजफगढ़ दिल्ली 47.0°C
रोहतक हरियाणा 46.9°C
बठिंडा पंजाब 46.6°C
नागपुर महाराष्ट्र 46.5°C
श्रीगंगानगर राजस्थान 46.2°C
प्रयागराज उत्तर प्रदेश 46.0°C

28 मई तक का पूरा वेदर प्रेडिक्शन: जानिए आपके राज्य का हाल

आईएमडी (IMD) ने अलग-अलग राज्यों के लिए जो बुलेटिन जारी किया है, उसके अनुसार देश के बड़े हिस्से में लू का प्रकोप इस प्रकार रहेगा:

 डॉक्टर की सलाह: ‘हीट स्ट्रेस’ से कैसे बचें?

मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने इस जानलेवा मौसम में नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बहुत जरूरी न हो, तो घरों से बाहर निकलने से बचें।

Exit mobile version