India vs Sri Lanka CWC 2019 Live Score: श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे मो. शमी, रवींद्र जडेजा को मिला मौका
नई दिल्ली। India vs Sri Lanka CWC 2019 Live Score: लीड्स में वर्ल्ड कप 2019 का 44वां मैच भारत व श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारतीय टीम में दो बदलाव
टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। युजवेंद्र चहल और मो. शमी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में रवींद्र जडेजा और और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।
टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर रहेगी जिससे की फाइनल के लिए उसकी राह और आसान हो जाए। अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है और ऑस्ट्रेलिया अपना मैच हार जाता है तो भारत अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगा और उसे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ना होगा। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया भी अपना अगला मैच जीत जाता है तो उस परिस्थिति में भारतीय टीम जीत के बावजूद दूसरे नंबर पर ही रहेगा और सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड के साथ खेलना होगा।
श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के होड़ से बाहर हो चुकी है। उसके आठ मैचों में आठ अंक हैं और अगर वो भारत के खिलाफ जीत जाते हैं तो उसके दस अंक हो जाएंगे। उस परिस्थिति में अंक तालिका में उनकी स्थिति कुछ सुधर जाएगी। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले मैच में 300 से ज्यादा रन बनाए थे और जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारत को वो कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि वो टीम इंडिया से जीत जाए इसकी संभावना कम ही है।
पिच रिपोर्ट
अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को जिस पिच पर मुकाबला हुआ था शनिवार को वहीं पर भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। पिच सपाट और धीमी रह सकती है। इसमें स्पिनर को कुछ मदद मिल सकती है।
मौसम रिपोर्ट
शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सूरज निकला रहेगा और हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में तेज गेंदबाजों को कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी।