Site icon Yashbharat.com

India vs South Africa 1st ODI: पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ा

images 80

धर्मशाला। Live India vs South Africa 1st ODI: लगातार हो रही बारिश की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला इंटरनेशनल वनडे मैच रद्द कर दिया गया। बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही और इसके चलते टॉस भी नहीं हो पाया। शाम 5.20 बजे तक अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा कर दी। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में खेला जाएगा। धर्मशाला में सितंबर में भारत और द. अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच भी बिना गेंद डाले रद्द हो गया था।

गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस 1 बजे नहीं हुआ। 1.15 बजे निरीक्षण होना था लेकिन इसके पहली ही हल्की बारिश शुरू हो गई। पिच और मैदान को कवर किया गया और इस वजह से निरीक्षण नहीं हो पाया। बादल छाए होने की वजह से अंधेरा हो गया और इसके चलते फ्लडलाइट शुरू कर दिए गए। बारिश थम गई थी लेकिन दोपहर में 2.55 बजे बारिश फिर तेज हो गई। पूरे मैदान को कवर किया हुआ था। 20-20 ओवरों के मैच के लिए 6.30 बजे का कट ऑफ टाइम था लेकिन लगातार हो रही बारिश और खराब रोशनी के चलते 5.20 बजे मैच समाप्त कर दिया गया।

Exit mobile version