India vs Pakistan Cancelled: U19 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगी हाई-वोल्टेज टक्कर। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. जनवरी और फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर नहीं होगी।
India vs Pakistan Cancelled: U19 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगी हाई-वोल्टेज टक्कर
ICC ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है और अपने इस फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में 16 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. मगर पिछले कई सालों से चले आ रहे सिलसिले को तोड़ते हुए ICC ने भारत और पाकिस्तान को इस बार अलग-अलग ग्रुप में रखा है, जिसके चलते दोनों के बीच ग्रुप स्टेज में टक्कर नहीं होगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल बॉर्डर पर हुए भीषण सैन्य टकराव के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते तनाव से भरे हुए हैं. इसके चलते ही कई बार भारत और पाकिस्तान के मैच रोके जाने की मांग हो रही थी. हालांकि, इसके बावजूद हाल ही में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप और अगले साल के मेंस टी20 वर्ल्ड कप में ICC ने दोनों टीम के मुकाबले पर मुहर लगाई थी. मगर अंडर-19 लेवल पर ICC ने दोनों टीम को अलग-अलग ग्रुप में रखने का फैसला किया है। India vs Pakistan Cancelled: U19 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगी हाई-वोल्टेज टक्कर
View this post on Instagram
