Site icon Yashbharat.com

India vs Nepal Asia Cup 2023 अगर सोमवार को भारत और नेपाल के बीच मैच रद्द होता है तब भी भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगा

images 2023 09 03T200448.382

India vs Nepal Asia Cup 2023 अगर सोमवार को भारत और नेपाल के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तब भी भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगा।

एक्यूवेदर के मुताबिक श्रीलंका के। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कैंडी में सुबह 8 बजे से बारिश की आशंका है और देर रात तक बूंदाबांदी जारी रह सकती है। वहीं मैच के समय भी दोपहर 2 बजे से भारी बारिश के आसार हैं। भारत और नेपाल का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। लिहाजा मैच होने में संसय है।

मैच रद्द होने पर भी भारत सुपर-फोर में पहुंच जाएगा
अगर सोमवार को भारत और नेपाल के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तब भी भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगा। दरअसल नेपाल अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से हार चुका है। ऐसे में अभी नेपाल अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है और उसके जीरो अंक हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

वहीं अभी पॉइंट टेबल में पाकिस्तान अपने ग्रुप में 3 पॉइंट के साथ टॉप पर है। जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। ऐसे में नेपाल के साथ मैच रद्द होने पर उसके 2 पॉइंट हो जाएंगे और नेपाल का केवल 1 पॉइंट रहेगा। इस तरह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर पाकिस्तान के साथ भारत भी सुपर-फोर में पहुंच जाएगा।

Exit mobile version