Site icon Yashbharat.com

अंडमान–निकोबार के पास संभावित मिसाइल परीक्षण, भारत ने 25–27 नवंबर के लिए NOTAM जारी किया

Screenshot 20251120 181503 Chrome

अंडमान–निकोबार के पास संभावित मिसाइल परीक्षण, भारत ने 25–27 नवंबर के लिए NOTAM जारी किया भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास 25 से 27 नवंबर 2025 के बीच संभावित मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM (नो-फ्लाई जोन चेतावनी) जारी किया है। यह चेतावनी ट्राई सर्विसेज थिएटर कमान के तहत बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के लिए दी गई है।

अंडमान–निकोबार के पास संभावित मिसाइल परीक्षण, भारत ने 25–27 नवंबर के लिए NOTAM जारी किया

जारी नोटिस के अनुसार, नो-फ्लाई जोन 490 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक रहेगा. यह क्षेत्र अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य के पास पड़ता है।

नोटम का समय 25 नवंबर सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 27 नवंबर दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान इस क्षेत्र में उड़ानों को प्रतिबंधित किया जाएगा।

माना जा रहा है कि यह भारतीय सेना द्वारा किए जाने वाले किसी महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण की तैयारी है. अंडमान-निकोबार क्षेत्र भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है. यहां से भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखता है।

Exit mobile version