नई दिल्ली । देश में कोरेाना वायरस से निपटने और लॉकडाउन का लेकर गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की टीम ने अहमदाबाद और सूरत किया। इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम जो सूरत का दौरा कर रही, उसने पाया है कि वहां भारी संख्या में टेस्टिंग चल रही है। इससे कोरोना के पेशंट्स की पहचान शुरुआती स्टेज में हो जा रही है।
सूरत में मजदूरों के लिए राशन वितरण की उचित व्यवस्था की गई। यहां पर भोजन वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है। सूरत में प्रवासी मजदूरों के लिए NGO, प्रशासन और इंडस्ट्रीज़ ने मिलकर खाने के पैकेट्स और राशन किट्स का इंतजाम किया। IMCT ने प्रशासन को श्रमिकों को कोरोना की जानकारी उन्हीं की भाषा में देने का सुझाव दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 29435 में हो गई है। अब तक 21631 सक्रिय केस है। 6865 ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 जिलों में 28 दिनों से कोई नया मामला नहीं आया है। भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 23.3 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए अभी कोई मान्य थेरेपी नहीं है, प्लाज्मा थेरेपी को लेकर प्रयोग चल रहे हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि घर में ट्रिपल लेयर मास्क लगाएं।

