Site icon Yashbharat.com

नूर खान एयरबेस उड़ा कर भारत ने पाकिस्तान के परमाणु भंडार पर घात लगाई, हिल उठी दुनिया, पढ़ें खास खबर

2016 01 20T120000Z 1276436238 D1BESIFTISAB RTRMADP 3 INDIA ANNIVERSARY 2025 05 ddcc2fbf938a33cfbf737b27c46021ae scaled 1

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया. इसमें से सबसे महत्वपूर्ण हमला नूर खान एयरबेस था, जिस पर मिसाइल गिरते ही पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक हड़कंप मच गया. दरअसल यह बेस सिर्फ पाकिस्तान वायुसेना का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ स्ट्रैटेजिक प्लान्स डिवीजन का मुख्यालय भी है, जो पाकिस्तान के लगभग 170 परमाणु हथियारों की सुरक्षा और उनके लॉन्च के लिए जिम्मेदार है. भारत की यह मिसाइल गिरते ही तुरंत पाकिस्तानी पीएम ने नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की मीटिंग बुलाई थी, ताकि वह अपने इस परमाणु यूनिट को बचा सकें. NCA परमाणु हथियारों के उपयोग पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है.

भारत ने दिया सीधा संदेश

पाकिस्तान का परमाणु हथियारों की कमान और नियंत्रण का केंद्र नूर खान हवाई अड्डे के पास है, यानी कि भारत चाहता तो इस कमान को भी निशाना बना सकता था. रिपोर्ट के मुताबिक एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह हमला भारत की ओर से एक संदेश हो सकता है कि वह परमाणु कमांड को अक्षम करने की क्षमता रखता है. पाकिस्तान की NCA का नेतृत्व आर्मी चीफ करते हैं. उन्होंने इस संकट पर कोई औपचारिक मीटिंग नहीं की, लेकिन इसकी चर्चा ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जो पहले एक इंटरव्यू में यह कह रहे थे कि यह संघर्ष अमेरिका का मामला नहीं है, उन्होंने तुरंत भारत में फोन लगाना शुरू कर दिया. रिपोर्ट का दावा है कि जेडी वेंस ने भारतीय पीएम मोदी से बात की और इस बात का खतरा जताया कि आगे लड़ाई एक पूर्ण युद्ध में बदल सकती है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के असली शासक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फोन किया. रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से भी संपर्क किया.

Exit mobile version