Latest

IND W vs SA W Live: दीप्ति और शेफाली के अर्धशतक से भारत ने द. अफ्रीका को दिया 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

IND W vs SA W Live: दीप्ति और शेफाली के अर्धशतक से भारत ने द. अफ्रीका को दिया 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

IND W vs SA W Live: दीप्ति और शेफाली के अर्धशतक से भारत ने द. अफ्रीका को दिया 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य। आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश की आंख मिचोली के कारण टॉस में लगभग दो घंटे की देरी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

IND W vs SA W Live: दीप्ति और शेफाली के अर्धशतक से भारत ने द. अफ्रीका को दिया 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

IND W vs SA W Live Score: भारत ने बनाए 298 रन

भारत ने 50 ओवर के खेल के बाद सात विकेट गंवाकर 298 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा है। खिताब जीतने के लिए भारत को 298 रन बचाने होंगे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 350 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने और धीमी बल्लेबाजी से ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम 300 के करीब ही पहुंच पाई। यह महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर और भारत का विश्व कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2022 विश्व कप फाइनल में पांच विकेट पर 356 का स्कोर बनाया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को रिकॉर्ड चेज करना होगा। इससे पहले कभी महिला विश्व कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ है।

Back to top button