IND W vs SA W: हरमनप्रीत बोलीं- अब बस ट्रॉफी हाथ में लेने की खुशी महसूस करना चाहती हूं। पहली बार महिला विश्व कप जीतने को बेताब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैश्विक मंच पर कई बार हार के गम को झेला है लेकिन उनकी टीम रविवार को जीत का स्वाद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।
भारत का रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। दोनों टीमों ने कभी आईसीसी खिताब नहीं जीता है लिहाजा महिला क्रिकेट को वनडे प्रारूप का नया चैंपियन मिलना तय है।
हरमनप्रीत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हार के बाद क्या भावना होती है वह हमें अच्छी से पता है लेकिन हम जीतने के बाद की खुशी का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल का दिन हमारे लिए विशेष होगा हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहेंगे। अभी तक काफी कड़ी मेहनत की है। अब यह अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में है।’ भारत के लिए यह विश्व कप का तीसरा फाइनल है। टीम को इससे पहले 2005 और 2017 के विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
हरमनप्रीत 2017 में भारतीय टीम का हिस्सा थी। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर विश्व कप फाइनल में पहुंचने को टीम के लिए गर्व का मौका करार दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम सब के लिए गर्व का क्षण है और मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पिछले दो मैचों में खेला है उससे पूरे देश को हमारे प्रदर्शन पर गर्व होगा। यह बड़ा मैच है इसके साथ ही हम इस मौके का लुत्फ उठाना चाहते है।’
भारतीय टीम पर लीग चरण के दौरान विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया और फिर सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल में टीम को प्रेरित करने के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘जब आप ऐसे मंच पर होते हो जहां विश्व कप का फाइनल मैच खेलना है तो इससे बड़ी प्रेरणा कुछ और नहीं हो सकती और पूरी टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। हम एक दूसरे के साथ खड़े और यह दिखाता है कि यह टीम कितनी एकजुट है।’
उन्होंने कहा कि भारत इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है और टीम ने इसकी तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की यादगार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में है। ऐसा नहीं है कि हम आज फाइनल में पहुंचे है और हमें आज ही सब कुछ करना है।
-
प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते चाचा- भतीजा गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान विजयराघवगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, 35 हजार रूपए कीमती गांजा बरामद -
कल दधिकांदो में सुभाष चौक पर लगेंगी 51 हजार इनामी दही हांडी,विधायक संजय पाठक होंगे मुख्य अतिथि -
भैंस और बकरी के बाद करेंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग की लापरवाही से जान जाने का आरोप -
मेरे कान्हा — जन्माष्टमी विशेष, मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से आगे—बच्चों के मन में कान्हा के संस्कार बोने का अवसर -
संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ : दीपक सोनी टंडन -
मूंगा बाई कॉलोनी में कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की जांच की मांग -
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव -
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी झिंझरी चौकी पुलिस ने की दोनों पक्षों पर काउंटर कार्रवाई -
जब स्पेशल ट्रेन के रूप में चली तब भी कटनी जंक्शन में स्टॉपेज नहीं था और अब नियमित परिचालन में भी कटनी में बिना रुके चलेगी दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस -
विश्व हिंदू परिषद की छह मासिक जिला बैठक में बनी संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति -
पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना -
शिक्षा के साथ कला और खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक, सायना इंटर नेशनल स्कूल में महादेवी वर्मा अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव
