Ind vs SA Live Score, 2nd ODI: रोहित-यशस्वी के आउट होने के बाद कोहली व गायकवाड़ के अर्धशतक, भारत की शतकीय साझेदारी पूरी

Ind vs SA Live Score, 2nd ODI: रोहित-यशस्वी के आउट होने के बाद कोहली व गायकवाड़ के अर्धशतक, भारत की शतकीय साझेदारी पूरी

Ind vs SA Live Score, 2nd ODI: रोहित-यशस्वी के आउट होने के बाद कोहली व गायकवाड़ के अर्धशतक, भारत की शतकीय साझेदारी पूरी।

India vs South Africa Live Score and Updates in Hindi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. रायपुर वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित और यशस्वी के विकेट 100 रन के अंदर ही खो दिए. लेकिन, उसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ विकेट पर जम गए.

इससे पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ था. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में 3 बदलाव हुए हैं. रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी टेंबा बावुमा कर रहे हैं.

10 साल की बादशाहत को बरकरार रखने पर नजर

रायपुर वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर तो कब्जा कर ही सकती है. उसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 10 साल से जमी अपनी बादशाहत को भी बरकरार रख सकती है. टीम इंडिया अपने घर में पिछले 10 साल से साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है.

रायपुर में भी रोहित-विराट पर नजर

रांची की ही तरह रायपुर में भी क्रिकेट फैंस की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली है. रांची वनडे में रोहित ने अर्धशतक तो विराट कोहली ने शतक जमाया था.वनडेवर्ल्डकप 2027 में अभी दो साल है और ऐसे मेंकोहलीऔर रोहित के लिए हर मैच अपनीफिटनेसऔरफॉर्म को साबित करने का मौका है. अभी तक ये दोनों खिलाड़ी उन मौकों को पूरी तरह से भुनाते दिखे हैं.

Exit mobile version