Site icon Yashbharat.com

Ind Vs Pak भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप लीग मैच में धूल चटा दी

IND vs PAK Live Cricket Score T20 World Cup Match Live Score Indian Jersy T20 World Cup 09 June 2024

Ind Vs Pak भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में 6 रन से पराजित कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला । बारिश से प्रभावित मैच में भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गया। ऋषभ पंत ने 42, अक्षर पटेल ने 20 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 2 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिए।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बाबर आजम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया।आजम खान को बाहर किए गए। इमाद वसीम की वापसी हुई। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बारिश के कारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे टॉस हुआ। इसके बाद बारिश आ गई और 8.30 बजे मैच शुरू नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार रात 8.50 बजे मैच शुरू हुआ। ओवर्स नहीं कटे।

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया।

Exit mobile version