IND vs NZ Final: सैमसन-अभिषेक की तूफानी साझेदारी, फाइनल में टूटा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
IND vs NZ Final: सैमसन-अभिषेक की तूफानी साझेदारी, फाइनल में टूटा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs NZ Final: सैमसन-अभिषेक की तूफानी साझेदारी, फाइनल में टूटा 17 साल पुराना रिकॉर्ड।पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के ओपनर्स ने 50+ रन की साझेदारी की है। इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी, जो 2009 में कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स ग्राउंड में बनाई थी। यानी लगभग 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ओपनिंग जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Live Score IND vs NZ: चार ओवर में 50 पार
चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 14 गेंद में 24 रन और अभिषेक शर्मा 10 गेंद में 23 रन बना लिए हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर में गेंदबाजी की और इस ओवर में 24 रन आए।
IND vs NZ Live Score: डफी के ओवर में आए 15 रन
तीन ओवर के बाद भारत ने 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 11 गेंद में 14 रन और अभिषेक शर्मा सात गेंद में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। शुरुआती तीन गेंद पर संजू ने डिफेंसिव शॉट खेले। पांचवें गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। पहले ओवर में सात रन बने








