Site icon Yashbharat.com

IND vs AUS T20 रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कब्जा जमाया

unknown 2023 12 01t211852297 1701447738

IND vs AUS T20 रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली। पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, इसे जीतने पर भी कंगारू टीम सीरीज नहीं जीत सकेगी।

रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। भारत से रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 अहम विकेट लिए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टी-20 का स्कोरकार्ड

तेज शुरुआत के बाद पावरप्ले में कंगारु ओपनर्स आउट
175 रन का टारगेट चेज करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में कंगारू टीम का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही बॉल पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 52/2 रहा।

Exit mobile version