Wednesday, May 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatestSportsक्रिकेटखेल

IND VS AUS Live भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट हरा कर वनडे श्रंखला में बनाई बढ़त

IND VS AUS भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा कर श्रंखला में बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 277 रन का टारगेट दिया था के एल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त बैटिंग के चलते भारत को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था। कप्तान राहुल ने छक्का मारकर मैच जिताया, 4 बैटर्स की फिफ्टी बनी वहीं शमी ने 5 विकेट लिए।

सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सॉन एबॉट ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।

ईशान किशन 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने जोस इंग्लिश के हाथों कैच कराया।

शुभमन गिल 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने बोल्ड कर दिया। यह जम्पा का दूसरा विकेट है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड (71 रन) को भी आउट किया।

श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें कैमरून ग्रीन और जोस इंग्लिस ने रनआउट किया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का स्कोरकार्ड

सूर्यकुमार की तीसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 49 बॉल पर 50 रन बनाए। उन्होंने 102.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या की पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

37 बॉल पर गिल की फिफ्टी
भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की 9वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने महज 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। गिल ने 63 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने 117.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गिल की पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम