IND vs AUS 2nd ODI INDORE: भारत आज रविवार को इंदौर में सीरीज जीतने के लिए उतरेगा

IND vs AUS 2nd ODI INDORE: भारत आज रविवार को इंदौर में सीरीज जीतने के लिए उतरेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है। शुक्रवार को मोहाली में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाए।

पहले वनडे में श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 3 रन पर रनआउट हो गए। ऐसे में श्रेयस इंदौर वनडे में रन बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि आर अश्विन विकेट लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम ने कंगारू के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। शमी और सूर्यकुमार का फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक बात है।

श्रेयस अय्यर के पास फॉर्म में लौटने का मौका

चोट से वापसी करने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर पर्याप्त समय नहीं बिता सके। वह एशिया कप के कुछ मैच नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 8 बॉल का सामना कर 3 रन पर आउट हो गए। वर्ल्ड कप से पहले अपना मनोबल बढ़ाने के लिए श्रेयस अगले दो मैचों में रन बनाने की कोशिश करेंगे।

मैच विवरण और लाइव स्ट्रीमिंग

होलकर स्टेडियम पिच रिपोर्ट

होलकर स्टेडियम पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है। बल्लेबाजों को शुरूआती ओवर में फायदा मिल सकता है। मिडिल आर्डर में स्पिनर्स को अच्छी टर्न मिल सकती है। फास्ट बॉलिंग करना यहां चुनौती रहेगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 300 से 350 रन बनाती है तो दूसरी पारी में लक्ष्य हासिल करना कठिन नहीं होगा।

इंदौर मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को इंदौर का तापमान दिन में 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन में बरसात की संभावना 3 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे बारिश से प्रभावित हो सकता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे ड्रीम11 फैंटेसी टीम

विकेटकीपर- केएल राहुल

बल्लेबाज- शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ

ऑल राउंडर- मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन

गेंदबाज- मोहम्मद शमी, एडम जम्पा, जसप्रीत बुमराह

Exit mobile version