Site icon Yashbharat.com

Income Tax Raid In Joota Karobari: जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा, 30 करोड़ नकद जब्त

red 1024x640 1

Income Tax Raid In Joota Karobari: जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा, 30 करोड़ नकद जब्त कि‍या। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने शहर के तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें एक कारोबारी पर छापा भी शामिल है। एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर आयकर विभाग ने एकसाथ कार्रवाई की है। कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी मिली है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं।

School Closed: 17 जून को बकरीद, अब एक महीने बाद खुलेंगे यह बेसिक स्कूल

छह ठिकानों पर कार्रवाई

आयकर चोरी की सूचना पर शनिवार दोपहर में आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ तीन जूता कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर पर सर्च की कार्रवाई की गई है। जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ सालों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।

shoes: हाजीपुर के जूते पहनेंगे रूसी सैनिक, बि‍हार के डिजाइनर फुटवेयर का यूरोपीय बाजारों में क्रेज

Exit mobile version