Site icon Yashbharat.com

Income Tax Raid : ठेकेदारों के यहां आयकर विभाग ने छापे में 75 करोड़ की अघोषित आय का किया खुलासा

tax

tax

आयकर विभाग की टीम ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ठेकेदारों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारकर 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है।

सीबीडीटी के मुताबिक पटना, भागलपुर, हिलसा और कटिहार के चार प्रमुख ठेकेदारों के यहां बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। इसके अलावा गया के कुछ पत्थर कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे (सिर्फ कारोबारी परिसरों में होने वाली तलाशी) मारे।

 

चारों कारोबारी समूहों के कर चोरी में लिप्त होने के साक्ष्य मिले हैं। सीबीडीटी के बयान के मुताबिक अब तक हुई जांच में 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय सामने आई है। छापों के दौरान करीब 3.21 करोड़ रुपये की राशि जब्त भी की गई। जबकि 30 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और 16 करोड़ की संपत्ति को निषेधात्मक आदेश के तहत रखा गया है।

आयकर विभाग ने इस महीने कर चोरी के मामले में दो सरकारी ठेकेदारों, एक रेशम व्यापारी, एक खनन व्यवसायी, सहकारी बैंक के एक अध्यक्ष और उनसे जुड़े संस्थानों पर छापा मारा है।

 

Exit mobile version