Site icon Yashbharat.com

गर्मियों की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में बढ़ी सुविधा, जोड़ा गया अतिरिक्त स्लीपर कोच

Indore-Ayodhya Astha Special Train

जबलपुर।गर्मियों की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में बढ़ी सुविधा, जोड़ा गया अतिरिक्त स्लीपर कोच ।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु स्थाई/अस्थाई अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच 01 मई 2025 से 01 जून 2025 तक लगाने का निर्णय लिया गया है।

शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 01.05.2025 से 31.05.2025 तक तथा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस के प्रारंभिक स्टेशन रीवा स्टेशन से दिनांक 02.05.2025 से 01.06.2025 तक गंतव्य के लिए लगाया जाएगा।

यात्री लगाए गए इस अतिरिक्त कोच का लाभ उठाए।

Exit mobile version