Site icon Yashbharat.com

नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मुख्य मार्गों पर डामर पेचवर्क मरम्मत का कार्य तेज,कमानिया गेट से आजाद चौक तक जुलूस मार्ग की कराई गई मरम्मत, अन्य प्रमुख मार्गों पर भी होगा कार्य

IMG 20261013 WA0047

नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मुख्य मार्गों पर डामर पेचवर्क मरम्मत का कार्य तेज,कमानिया गेट से आजाद चौक तक जुलूस मार्ग की कराई गई मरम्मत, अन्य प्रमुख मार्गों पर भी होगा कार्

 

कटनी। नवरात्रि पर्व के दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही सहित दशहरा पर्व में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा विगत दिवस जुलूस मार्ग के पैदल निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सोमवार रात्रि को जुलूस मार्ग के पेचवर्क की रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है।

 

उक्त संबंध में लोक निर्माण शाखा के कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर डामर पेचवर्क रिपेयरिंग का कार्य द्रुत गति से कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात्रि स्टेशन रोड मुख्य मार्ग से होते हुए झंडा बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर मार्ग से आजाद चैक तक डामर से मार्ग के गड्ढों की मरम्मत का कार्य कराया गया है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं आगामी धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों को सुगम बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में घंटाघर मार्ग सहित नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पेचवर्क मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, ताकि नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Exit mobile version