राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप
कटनी। स्वदेशी जागरण मंच, जिला कटनी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा सुरक्षा एवं भारत की स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्टारलिंक की व्यावसायिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा को अनुमति देने से पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं, डेटा की सुरक्षा, भारतीय कानूनों के अनुपालन तथा नियामकीय आवश्यकताओं की गंभीरता से समीक्षा करने का आग्रह किया गया। साथ ही, भारत की स्वदेशी सैटेलाइट एवं दूरसंचार तकनीक के विकास को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, महाकौशल प्रांत की प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी, स्वदेशी जागरण मंच के कोषाध्यक्ष आशीष जैन, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक धन्य कुमार गांधी, अशोक भगेरिया,संघर्ष वाहिनी की सुश्री आकांक्षा बरसैया तथा युवा अंकित शुक्ला उपस्थित रहे। इनके द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

