Site icon Yashbharat.com

कटनी: पुलिस-निगमायुक्त की मौजूदगी में स्टेशन रोड व बाजारों का विशेष अभियान – गोल बाजार, रूई बाजार समेत सड़कों से हटाए गए अतिक्रमण, ट्रैफिक सुगम बनाने के निर्देश

IMG 20250915 WA0018

कटनी: पुलिस-निगमायुक्त की मौजूदगी में स्टेशन रोड व बाजारों का विशेष अभियान – गोल बाजार, रूई बाजार समेत सड़कों से हटाए गए अतिक्रमण, ट्रैफिक सुगम बनाने के निर्देश।  शहर के सबसे सघन और भीड़भाड़ वाले व्यस्ततम बाजार क्षेत्र स्टेशन रोड़ पहुंच मार्ग की यातायात अव्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्वेश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की उपस्थिति मे  नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार शाम विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात प्रभारी राहुल पांडेय एवं कोतवाली टी.आई श्रीमती राखी पांडेय की मौजूदगी रही।

 

          कार्यवाही के दौरान अधिकारियों द्वारा सुभाष चैक से रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग का पैदल भ्रमण कर सड़कों पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने, फुटपाथों पर फैले अतिक्रमण और लेफ्ट टर्न पर अवरोधों का जायजा लेकर मार्ग के बीचों बीच अव्यवस्थित रूप से खडे दो चका और चार चका वाहनों और सड़क किनारे निर्धारित सीमा के बाहर रखी दुकान की सामग्री सहित फुटपाथ किनारे अनाधिकृत रूप से किये गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर आवागमान को सुव्यवस्थित बनानें की कार्यवाही की गई।

दुकानों की हदों में रहकर करना होगा व्यापार

          निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा एवं निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा स्थानीय  व्यापारियों से निर्धारित हदों में रहकर व्यापार करने का आग्रह करते हुए कहा गया कि सार्वजनिक  सड़कों पर और फुटपाथ पर किया गया किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनता है, बल्कि यातायात जाम का मुख्य कारण भी है। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को सार्वजनिक मार्गो मे अतिक्रमण पाए जानें पर नियमानुसार कार्यवाही करनें की हिदायत भी दी गई। कटनी: पुलिस-निगमायुक्त की मौजूदगी में स्टेशन रोड व बाजारों का विशेष अभियान – गोल बाजार, रूई बाजार समेत सड़कों से हटाए गए अतिक्रमण, ट्रैफिक सुगम बनाने के निर्देश

गोल बाजार एवं रूई बाजार का निरीक्षण

          सुचारू यातायात व्यवस्था के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से गोल बाजार एवं रूई बाजार का पैदल भ्रमण कर वहां की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुगम आवागमन हेतु मार्ग से समस्त अतिक्रमण हटाने की रूपरेखा तैयार करते हुए इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version