Site icon Yashbharat.com

सावन माह में खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

IMG 20240801 WA0019

कटनी। पवित्र सावन माह में खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा हीरागंज स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व अभिषेक का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता की अध्यक्षता में यह धार्मिक आयोजन सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ समाज को एक नई दिशा देने के कार्य में लगी हैं ।

और खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है। इस धार्मिक आयोजन में लता गुप्ता, क्रांति गुप्ता, सरला गुप्ता, राखी गुप्ता, उषा गुप्ता, आरती गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रूपा गुप्ता, राधा गुप्ता, रीना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, ममता गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। खरे केसरवानी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को हरियाली तीज का कार्यक्रम रखा गया है।

Exit mobile version