Site icon Yashbharat.com

तेज गर्मी के बीच अचानक झमाझम बारिश ,मौसम ने खेली आँख मिचोली मौसम हुआ खुशनुमा,लोगों ने उठाया लुत्फ

IMG 20250501 WA0047

तेज गर्मी के बीच अचानक झमाझम बारिश ,मौसम ने खेली आँख मिचोली मौसम हुआ खुशनुमा,लोगों ने उठाया लुत्

कटनी।.शहर में विगत तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसमें शहर में धूप व बारिश के बीच आंख-मिचौली का खेल चल रहा है। इस आंख-मिचौली के बीच कभी तेज धूप खिलने लगती है तो कभी तेज हवा व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाता है। गुरुवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। जिससे बेमौसम की इस बारिश से मौसम ने खेली आँख मिचोली मौसम खुशनुमा बना दिया जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। गुरुवार को
सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद धूप भी खिलनी शुरू हो गई थी। धूप की तपिश के कारण उमस भरी गर्मी का भी अहसास होने लगा था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही जैसे ही दोपहर के आगे का पहर होने लगी, वैसे ही मौसम ने भी करवट बदलना शुरू कर दिया। जिसमें पहले आसमान में काले-काले बादल घुमड़ने लगे। जिसके बाद देखते ही देखते हल्का अंधेरा भी छाने लगा। अंधेरा छाने के बाद बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा भी चलने लगी। जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। गर्मी से पस्त लोगों को राहत मिली। बारिश की बूंदों की आवाज और ठंडी हवा ने लोगों को आनंद प्रदान किया।

Exit mobile version