Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी-जबलपुर हाइवे में बेखौफ बदमाशों ने की लूट: दो लाख रूपए, सोने की चैन और अंगूठी छीनकर हुए फरार, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हुई वारदात

कटनी-जबलपुर हाइवे में बेखौफ बदमाशों ने की लूट: दो लाख रूपए, सोने की चैन और अंगूठी छीनकर हुए फरार, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हुई वारदा

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा रोड में टाटा कार्मशियल के सामने बुधवार देर रात तीन युवकों ने चाकू अड़ाकर दो लाख 72 हजार रूपए नकद और एक सोने की चैन और दो सोनू की अंगूठी लूट ली। लूट की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश पिता सुशील श्रीवास्तव और नयागांव इमलिया निवासी रामसुजान वंशकार से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चाकू अड़ाकर अखिलेश श्रीवास्तव से दो लाख रूपए नकद, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चैन लूट कर फरार हो गए। लूट वारदात की सूचना स्लीमनाबाद पुलिस थाने में दी गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि