Site icon Yashbharat.com

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारियो एवं स्वयंसेवको को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में कटनी जिला द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया

Picsart 25 09 26 13 21 06 303

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारियो एवं स्वयंसेवको को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में कटनी जिला द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिय

कटनी- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना 57वा स्थापना दिवस पंडित कुंजीलाल दुबे प्रेक्षा ग्रह में विश्वविद्यालय स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो विवेक मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभाराम मेहरा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को जीवन की वस्तु स्थिति से निपटने का समर्थ देती है, तथा युवाओं को इस प्रकार तैयार करती है कि वह भारत के सुनहरे भविष्य के लिए सशक्त माध्यम बन सके। तथा समारोह की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो विवेक मिश्रा ने समस्त अतिथियों का अपने शब्दों के माध्यम से स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियां से मंच को अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर शोभाराम मेहरा ने कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। युवा आव्हान एवं माय भारत सन कल्प विषय पर अपना उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम में जिला संगठन एन एस एस जबलपुर डॉ आनंद सिंह राणा, कटनी जिला संगठक डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह, छिंदवाड़ा जिला संगठक डॉ रविंद्र नाफड़े, सिवनी जिला संगठक डॉ कुशरे, कार्यक्रम का संचालन आर डी यू एन एस एस ओपन यूनिट डॉ देवांशु गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में वर्ष 2024-25 में कटनी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला संगठक डॉ आर पी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर माधुरी गर्ग, डॉ अरविंद सिंह, अभिलाषा चौरसिया, डॉ रीना मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कटनी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की रा. से. यो. इकाइयों मे उत्कृष्ट कार्य करने स्वयंसेवकों सतीश कुमार कुशवाहा, मुस्कान सोनी, जय प्रकाश दाहिया को भी मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत में कटनी जिला द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसके लिए अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Exit mobile version