Site icon Yashbharat.com

स्कूटी टकराने के विवाद में मारपीट, घर में घुसकर भी किया हमला; सात गिरफ्तार निवार तिराहा पर वाहन टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद, फरियादी और उसकी मां से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

IMG 20261007 WA0049

स्कूटी टकराने के विवाद में मारपीट, घर में घुसकर भी किया हमला; सात गिरफ्तार

निवार तिराहा पर वाहन टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद, फरियादी और उसकी मां से मारपीट कर दी जान से मारने की धमक

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के निवार तिराहा पर वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले तिराहा पर फरियादी के साथ मारपीट की और बाद में उसका पीछा करते हुए घर में घुसकर फरियादी व उसकी मां के साथ दोबारा मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की शाम ग्राम मटवारा निवासी अरविन्द कुमार बसोर अपनी गाड़ी में रद्दी लेकर निवार पहाड़ी स्थित मौसी के घर गया था। शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय निवार तिराहा के पास उसकी गाड़ी एक स्कूटी से टकरा गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोककर हाथ-मुक्कों और लाठियों से मारपीट की। एक व्यक्ति द्वारा नुकीली वस्तु दिखाकर धमकाने पर अरविन्द वहां से निकल गया।

आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घबराहट में तेज गति से वाहन चलाने के दौरान उसकी गाड़ी सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस गए और फिर से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां शांति बाई बसोर के साथ भी मारपीट की गई।

फरियादी की शिकायत पर स्लीमनाबाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1056/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रकरण में अन्य धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 7 अक्टूबर को वीरेन्द्र उर्फ मोटू पटेल, सचिन बर्मन, सत्तू उर्फ लव पटेल, राजेश कुमार पटेल, चंदन कुमार पटेल, राहुल उर्फ अर्जुन पटेल और शनि उर्फ शंकी जैन को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी और थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई।

Exit mobile version