Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में भी आज कटनी एमएसडब्ल्यू के भ्रष्टाचार का मामला छाया रहा

कटनी नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में भी आज कटनी एमएसडब्ल्यू के भ्रष्टाचार का मामला छाया रह

कटनी-परिषद की बैठक शुरू होते ही वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने आरोप लगाया कि कटनी एमएसडब्ल्यू द्वारा कचरे की बजाय मलवा ढोकर,मृत जानवरों का निष्पादन ना करके एवं दस्तावेज गायब करके लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है और अधिकारी लोग इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं उन्होंने मांग की की आर्थिक अपराध ब्यूरो को कटनी एमएसडब्ल्यू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जावे। बजट पर चर्चा के दौरान सुरम्य पार्क स्थित स्विमिंग पूल की नीलामी पर भी मिथलेश जैन ने नगर निगम को कटघरे में लेते हुए आरोप लगाया कि इस संबंध में नियमों का पालन किए बिना ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है तथा ठेकेदार ने स्वयं बिजली का कोई कनेक्शन लिए बिना ही नगर निगम की बिजली से ही स्विमिंग पूल का संचालन प्रारंभ कर दिया है और नगर निगम को राशि दिए बिना ही पानी लेकर स्विमिंग पूल चलाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त से कार्यवाही करने की मांग की। स्वच्छता शुल्क बढ़ाएं जाने के संबंध में भी चर्चा हुई तथा चर्चा के दौरान वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट वह अन्य पार्षदों ने जब एमएसडब्ल्यू से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने की मांग की तो अधिकारी निरुत्तर नजर आए। इस पर अध्यक्ष ने भी उन्हें फटकार लगाई। जल शुल्क में वृद्धि एवं संपत्ति कर में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी भारी विरोध दर्ज हुआ। मिथलेश जैन, पार्षद व पूर्व महापौर राजकुमारी जैन,पार्षद ईश्वर बहरानी आदि ने कहा कि पहले ही जनता भारी शुल्क के बोझ से दबी हुई है अब ज्यादा शुल्क बधाई जाने से जनता परेशान हो जावेगी आपत्तियों के कारण सदन ने उक्त शुल्क बढ़ाएं जाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि