Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

प्रात: अभिषेक व शांतिधारा, दोपहर में जैन समाज की वीरांगनाओं ने किया तत्वार्थ सूत्र का वचन, जैन धर्म के दश लक्षण पर्युषण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकेंचन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जैन धर्म के दश लक्षण पर्युषण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकेंचन के उपलक्ष में जैन मिलन शाखा कटनी के द्वारा कटनी नगर में विराजमान पदम सागर महाराज के सानिध्य में प्रातः जैन बोर्डिंग में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी। दोपहर में संस्था की वीरांगनाओं के द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वचन किया गया। धार्मिक कार्यो की श्रृंखला में संध्या कल के समय वीर विरांगनाओं द्वारा मंगलाचरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। उसके बाद धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संचालन में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुकीर्ति जैन(पूर्व विधायक), सुभाष जैन, कुशल चंद जैन, अंकुर जैन(अध्यक्ष), राजकुमार जैन, संचित जैन, वैभव जैन रानू, मनीष जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, विभोर जैन, राहुल जैन, अभिषेक जैन, सुलभ जैन, संदीप जैन, स्वाति जैन, रचना जैन, रंजना जैन, मीनू जैन एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक