68 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेटियां दिखा रही हैं गेंद और बल्ले से जलवे इंदौर ने लगातार 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

68 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेटियां दिखा रही हैं गेंद और बल्ले से जलवे इंदौर ने लगातार 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

कटनी -68 में राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के तृतीय दिवस सायना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में पहले मैच में इंदौर संभाग ने जबलपुर संभाग को 55 रन से हराया। इंदौर पहले बैटिंग करते हुए जबलपुर 94 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में जबलपुर ने 38 रन ही बनाए। इस तरह इंदौर संभाग ने 55 रन से जीत हासिल की।
सेंटपाल झिंझरी मैदान में भोपाल संभाग और उज्जैन संभाग के बीच मैच खेला गया, भोपाल संभाग टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 1 विकेट खोकर 113 रन बनाए और उज्जैन संभाग को 114 रन का लक्ष्य दिया, बाद में उज्जैन संभाग ने मात्र 29 पर ऑलआउट हो गई और भोपाल ने 84 रन से जीत हासिल की।
इसमें नव्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

अगले मैच में इंदौर संभाग ने सागर संभाग को 8 विकेट शिकस्त देते हुए लगातार चौथी जीत हासिल की। इंदौर की रवीना जांगड़ा ने शानदार पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
एक और मैच में रीवा संभाग और नर्मदापुरम के बीच खेला गया, जिसमें नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए शानदार 116 रन बनाए, जिसमें पूर्वी बाग़त्रे ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक नाबाद 70 रन की पारी खेली।

रीवा संभाग ने जवाब में 11वें ओवर 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। रीवा संभाग की अनुष्का सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रही। सायना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान जबलपुर संभाग ने उज्जैन संभाग को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
अंपायर के दायित्व में हिमांशुदास, मनोज शुक्ला, सौरभ सिंह राजपूत, कमल सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव, चारु जोशी मो. शाकिर खान, नीलेश राहंगडाले ने बेहतर अंपायरिंग की, स्कोरर की भूमिका में राकेश शर्मा, आशीष गोटियां, अरविंद चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

जिला शिक्षा अधिकारी माननीय पृथ्वीपाल सिंह एवं जिला कीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट 17 वर्ष बालिका प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्राचार्य एम किड़ो, सायना इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा, सेंटपाल स्कूल प्राचार्य फादर एलायसिस, प्रमोद डेहरिया, शैलबाला मैथ्यूज, अर्चना मनोध्या, सुधारनी राव, प्रदीप तिवारी, शेखर पाठक, अमर सिंह, मनोज हल्दकार, महेंद्र सिंह तेवरी, ललित मिश्रा, दिनेश तिवारी, आलोक पाठक, दिलीप प्यासी, राकेश सिन्नारकर, उमेश निगम, रमेश शाह, अजय गौतम, अनिल बौद्ध, ओंकार सिंह, सुनील रजक, लक्ष्मीकांत गर्ग, त्रिलोक डेहरिया, सौरभ सिंह राजपूत, हिमांशु दास, मनोज शुक्ला, हरिशरण गौतम, श्यामकरण सिंह, राजेश सराठे, अजय सिंह, राकेश शर्मा, रमेश प्रसाद यादव, अनूप श्रीवास, सलमान खान, शुभम श्रीवास, संजय नामदेव, खगेंद्र दहायत, सुरेंद्र परोचे, सत्येंद्र रजक, जीवन पटेल, राकेश चौधरी, अभिषेक मरावी, अंकित श्रीवास, राजा चौरसिया का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version