Site icon Yashbharat.com

सोहागपुर में गाड़ी चालक से वसूली पड़ी भारी; ASI का घूस लेते वीडियो वायरल होते ही SP डॉ. संजय कुमार ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Screenshot 20250613 161657 Chrome

सोहागपुर में गाड़ी चालक से वसूली पड़ी भारी; ASI का घूस लेते वीडियो वायरल होते ही SP डॉ. संजय कुमार ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

yashbharat.com न्यूज डेस्क। पुलिस महकमे में संदिग्ध आचरण और अनुशासनहीनता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) जवाहरलाल राय द्वारा एक मालवाहक वाहन चालक से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SP ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने ASI जवाहरलाल राय समेत दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घूसखोरी का वीडियो

जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाने में पदस्थ ASI जवाहरलाल राय का एक मालवाहक वाहन के चालक से रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया था:

अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश

एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, संदिग्ध आचरण या अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्य में लापरवाही बरतने और खाकी को शर्मसार करने वाले कर्मियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सोहागपुर में गाड़ी चालक से वसूली पड़ी भारी; ASI का घूस लेते वीडियो वायरल होते ही SP डॉ. संजय कुमार ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Exit mobile version