श्रावण में महाकाल के पट रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे व शेष दिनों में रात 3 बजे खुलेंगे इसके पश्चात भस्म आरती होगी

श्रावण में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे व शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खुलेंगे इसके पश्चात भस्म आरती होगी

उज्जैन। महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन मास में भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन-पूजन के लिए आम दिनों की अपेक्षा पहले जागेंगे। श्रावण में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे और शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके पश्चात भस्म आरती होगी।

सामान्य दिनों में यह समय तड़के 4 बजे का रहता है। वर्तमान की तरह ही श्रावण में कार्तिकेय मंडपम् से 3 पंक्तियों से आम भक्तों को चलायमान व्यवस्था से भस्म आरती के दर्शन कराए जाएंगे। शनिवार शाम को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक में श्रावण मास की दर्शन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

इन स्थानों पर स्थापित होंगे जूता स्टैंड

Exit mobile version