Latestkatniमध्यप्रदेश
katni crime news शिवाजी नगर में दिनदहाड़े टूटा सूने मकान का ताला, भाई के यहां शिव पूजन के लिए गई बहन हुई वारदात का शिकार

कटनी (यशभारत.काम)। KATNI katni crime news कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर की गली नंबर 13 निवासी कल्पना तिवारी के सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़ कर चोरी की घटना प्रकाश में आई है।
बताया जाता है कल्पना तिवारी आज 19 जुलाई शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई सुधीर शुक्ला के घर गई थी। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चम्पत हो गए। भाई के यहां से लौटने पर कल्पना तिवारी व उनके पुत्र को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी गई।
पुलिस मौका मुआयना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोर मकान से कितने का समान अपने साथ ले गए हैं।








