Site icon Yashbharat.com

प्रेम विवाह का बदला: लड़की वालों ने लड़के के दो जीजाओं को किया किडनैप

shadi

प्रेम विवाह का बदला: लड़की वालों ने लड़के के दो जीजाओं को किडनैप किया।  श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव से एक प्रेमी जोड़े ने भाग कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। इस बात से गुस्साए लड़की के स्वजन लड़के के दो जीजाओं को अगवा कर ले गए और उनकी मारपीट कर दी। बाद में पुलिस ने अगवा किए गए लड़के के दोनों जीजा को मुक्त कराया और लड़की के स्वजन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दो साल का प्यार चढ़ा परवान

गढ़ी गोहरा गांव निवासी नरेंद्र धाकड़ व गढ़ी निवासी 19 वर्षीय रंजना धाकड़ के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार में वह इतना आगे बढ़ गए कि दोनाें एक-दूसरे के साथ रहने की कसमे खाली। प्यार में किए वादा निभाने के लिए 31 अगस्त को दोनों घर से भाग गए, और आर्य समाज में शादी रचा ली।

पुलिस से सुरक्षा की गुहार

इसके बाद श्योपुर पहुंचकर रंजना ने अपने प्रेमी को पति बताकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई और अपने परिजनों को प्यार का दुश्मन बताकर खुद को और उसके पति को परिवार से खतरा होना बताया है। जोड़े ने विजयपुर पुलिस पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

लड़के के 2 जीजा को किया किडनैप

इस शादी से नाराज युवती के के स्वजन ने गुस्से में लड़के दो जीजा को उनके घर से उठाकर अगवा कर लिया और दोनों की जमकर मारपीट की। बाद में लड़के के परिजनों ने थाने पहुंचकर अगवा किए गए जीजाओं को छुड़वाने की गुहार लगाई। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की वालों के घर से अगवा किए गए दोनों जीजाओं को छुड़ा लिया।

प्यार, शादी और अपहरण

पीड़ित लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर किडनैपिंग करके बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, विजयपुर थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। प्रेमी जोड़े ने 1 सितंबर को एसपी को आवेदन देकर लड़की के स्वजन से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहींं की। येही वजह है कि प्रेमी-प्रमिका स्वजन से छुपते फिर रहे हैं।

Exit mobile version