Site icon Yashbharat.com

जीतू पटवारी पर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में कटनी कांग्रेस जन आक्रोशित पुलिस महानिदेशक के नाम सौपा ज्ञापन कड़ी कार्यवाही की मांग

Picsart 25 09 02 15 27 14 667

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जीतू पटवारी पर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में कटनी कांग्रेस जन आक्रोशित पुलिस महानिदेशक के नाम सौपा ज्ञापन कड़ी कार्यवाही की मां

कटनी- जिला शहर कांग्रेस जनो ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर रतलाम में हुए हमले का विरोध दर्ज कराते हुए, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है । कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि 31 अगस्त को रतलाम में हमारे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि पटवारी पर पहले भी इस तरह के हमले हुए हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि श्री जीतू पटवारी प्रदेश में बेख़ौफ़ चल रहे नशे के कारोवार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। वे प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उन पर बार-बार हमले हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नशे के कारोबारियों की भाजपा नेताओं के साथ मित्रता के संबंधों के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, ग्रामीण अध्यक्ष विजय पटेल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर रजनी वर्मा, राजा जगवानी, मौसूफ़ अहमद बिट्टू,ईश्वर वहरानी,विवेक गोल्डन पांडे, आंनद पटेल, कमल पांडेय, राजेश जाटव,अजय गोटिया, माया चौधरी, सुमन रजक, मुमताज़ बानो,विनीत जयसवाल,दिग्विजय सिंह, अजय खटीक, श्याम यादव अजय आहूजा,सुरेंद्र राणा, विवेक विरहा,अभय खरे राजू कुदरहा,आदित्य कटारे सुनील कुशवाहा,शाशक गुप्ता, रमेश अहिरवार शेख सिकंदर सुरेंद्र कुमार राणा अजय खटीक विजय पटेल श्री भी तिवारी निर्मल गौतम सुरेश तिवारी मनीष चौबे नमन विश्वकर्मा हर्षित मिश्रा रामचन्द्रमूलचंदनानी, पांडे, विज्जु सोलंकी,सुरेश तिवारी मधु नायक,रमाकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो सहित महिलाओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version