जबलपुर में होम साइंस कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम: नई यूनिफॉर्म लागू करने के फैसले पर भड़का आक्रोश; शास्त्री ब्रिज पर 1 घंटे थमा रहा शहर का ट्रैफिक

जबलपुर में होम साइंस कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम: नई यूनिफॉर्म लागू करने के फैसले पर भड़का आक्रोश; शास्त्री ब्रिज पर 1 घंटे थमा रहा शहर का ट्रैफिक

जबलपुर में होम साइंस कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम: नई यूनिफॉर्म लागू करने के फैसले पर भड़का आक्रोश; शास्त्री ब्रिज पर 1 घंटे थमा रहा शहर का ट्रैफिक

जबलपुर। शहर के शासकीय होम साइंस कॉलेज में नए सत्र से नई यूनिफॉर्म अनिवार्य किए जाने के कॉलेज प्रबंधन के फैसले के खिलाफ सोमवार को छात्राओं का बड़ा आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। कॉलेज प्रशासन की तानाशाही और मनमाने फैसले से नाराज सैकड़ों छात्राएं सुबह कॉलेज परिसर से बाहर निकल आईं और शहर के सबसे व्यस्ततम ‘शास्त्री ब्रिज चौराहे’ पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर चले इस उग्र प्रदर्शन के कारण शहर के प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

“अभिभावकों पर डाला जा रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ”

सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रही छात्राओं का साफ कहना था कि कॉलेज में जो वर्तमान यूनिफॉर्म लागू है, वह पूरी तरह से अच्छी स्थिति और उपयोग के योग्य है। ऐसे में अचानक नए शैक्षणिक सत्र से नई यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर देना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। जबलपुर में होम साइंस कॉलेज की छात्राओं का चक्काजाम: नई यूनिफॉर्म लागू करने के फैसले पर भड़का आक्रोश; शास्त्री ब्रिज पर 1 घंटे थमा रहा शहर का ट्रैफिक

शादी की पार्टी देने के कुछ घंटे बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; गूगल पर सर्च किया था- ‘क्या दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत होगी?

छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा लगातार कुछ समय के अंतराल पर यूनिफॉर्म में बदलाव कर दिया जाता है। इस बार-बार के बदलाव से छात्राओं के अभिभावकों पर भारी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राएं निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों से आती हैं, जिनके लिए हर सत्र में नई यूनिफॉर्म, ड्रेस मटेरियल और सिलाई का खर्च उठाना बेहद मुश्किल और मानसिक प्रताड़ना का कारण बन गया है।

एक घंटे तक रेंगता रहा ट्रैफिक, पुलिस ने कराया शांत

शास्त्री ब्रिज चौराहे पर अचानक हुए इस चक्काजाम से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। चूंकि यह मार्ग शहर के मुख्य केंद्रों को जोड़ता है, इसलिए कुछ ही मिनटों में चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।

शुरुआत में छात्राएं कॉलेज के प्राचार्य को मौके पर बुलाने और फैसला तुरंत वापस लेने की मांग पर अड़ी रहीं। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और कॉलेज प्रबंधन तक छात्राओं की बात पहुंचाने व उचित समाधान निकालने के ठोस आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हो सका, जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

छात्रों की चेतावनी: छात्राओं और छात्र संगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रबंधन ने नई यूनिफॉर्म के इस तुगलकी फरमान को तुरंत वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में कॉलेज में तालाबंदी कर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version