Site icon Yashbharat.com

उलट फेर-शीर्ष वरीयता प्राप्त कनिष्का को गैरसीडेड हरसिमरत कौर ने ड्रा खेलने पर विवश किया

IMG 20241114 WA0061

उलट फेर-शीर्ष वरीयता प्राप्त कनिष्का को गैरसीडेड हरसिमरत कौर ने ड्रा खेलने पर विवश किय

शेष वरीयता प्राप्त खिलाडियों ने प्रारम्भिक बाजियाँ जीत लीं

कटनी l जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य अंडर – १३ शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ पंडित उमेश मिश्रा के हस्ते मंगलम मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ| प्रतियोगिता अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुए बालक एवं बालिका वर्ग के कुल १३२ खिलाडी अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए शह और मात का खेल शुरू कर दिया है |

बालक एवं बालिका वर्ग से चयनित सर्वश्रेष्ठ ४-४ खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधत्व करेंगे| प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने मैच आसानी से जीत लिए किन्तु बालिका वर्ग की प्रथम वरीयता प्राप्त कनिष्का चौधरी को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा उन्हें जबलपुर की गैर वरीयता प्राप्त हरसिमरत कौर ने मुकाबला ड्रा करने पर मजबूर कर दिया|

अंडर – ११ के विश्व चैंपियन भोपाल के माधवेन्द्र प्रताप शर्मा ने स्कॉलर्स मेट का प्रयोग करते हुए सिर्फ ७ चालो में अपना मुकाबला जीत लिया| प्रतियोगिता में मुख्या निर्णायक की भूमिका जबलपुर के श्रीहरि तथा उपनिर्णायक की भूमिका जिला शतरंज संघ की फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त अरबिटर्स टीम शिखा पल्ता, हिमानी बजाज, वंदना गेलानी, मोनिका निषाद, हर्षित श्रीवास्तव द्वारा निभाई जा रही है| प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर जिला शतरज संघ के संरक्षक डॉ. सुशील खम्परिया, अध्यक्ष जमुना निषाद, सी बी एस अहिरवार, सचिव – शेखर वर्मा, विकास साहू , श्याम निषाद, दीपिका पांडेय, टूर्नामेंट डायरेक्टर – श्रीमती शशि निषाद, जैशिका मांझी, आसिफ खान, आयुष सेन उपस्थित रहे.

Exit mobile version