FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कटनी के एक स्कूल में छात्रवृत्ति फार्म भरने के नाम पर छात्राओं से अश्लीलता का गम्भीर आरोप, मामला हैकिंग से जुड़ा?

कटनी के एक स्कूल में छात्रवृत्ति फार्म भरने के नाम पर छात्राओं से अश्लीलता का गम्भीर आरोप, मामला हैकिंग से जुड़ा?

कटनी। डीएवी कल्डेरीज़ पब्लिक स्कूल के ओ के पास अचानक स्कूल की छात्राओं से शिक्षको के नाम से सोशल मीडिया पर छात्रवृत्ति के नाम पर गंदी फोटो मांगने का मामला सामने आया है।

इस मामले के बाद आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे उनके साथ स्कूल के शिक्षक भी भी थे शिकायत दर्ज कराई है।

इस पूरे मामले की माधवनगर के थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया की यह पूरा मामला हैकिंग का होना पाया जा रहा है जिसमे स्कूल के ही छात्र को पहले इन लोगो ने पहले स्कूल के ही शिक्षक होने का भारत दिला और छात्रों को स्कॉलरशिप देने के बहाने से उनसे पहले उनके नंबर से ओटीपी मंगवाई और सभी से पहले पासपोर्ट फोटो मंगाई और आधार पर उन्हें सभी छात्रों से गंदी फोटो भी मंगाई गई जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और सभी परिजन सीधे स्कूल पहुंच गए जिसके बाद परिजनों को पता चला की स्कूल के शिक्षको ने इसी कोई फोटो छात्र से मंगवाई ही नही है जिसके बाद छात्र के परिजन स्कूल के शिक्षको के साथ माधवनगर थाने पहुंच इसकी शिकायत की ओर इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग को भी दी है। इस पूरे मामले में माधवनगर थाने की पुलिस समेत जिले की साइबर क्राइम की टीम में जांच में जुट गई है।

Back to top button