Site icon Yashbharat.com

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: सिंगरौली भोपाल एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें निरस्त, देखे लिस्ट

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: सिंगरौली भोपाल एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जबलपुर मंडल के कटनी मुड़वारा बीना खंड में दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते रेलवे ने भोपाल मंडल से चलने वाली 18 ट्रेनों को को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया है जिसमें सिंगरौली भोपाल सहित कुल 18 ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त किया गया है।

जबलपुर मंडल के कटनी मुड़वारा बीना खंड में दमोह स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है, जिसके कारण रेलवे ने भोपाल मंडल से चलने वाली 18 ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया है।

इसमें सिंगरौली भोपाल एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। यात्रीगण अपनी यात्रा से पहले एक बार ट्रेन की स्थिति जांच लें।

इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त

ट्रेन 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 अगस्त, 11 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 29 अगस्त, 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 22169 रानीकमलापति-सान्त्रागाछी एक्सप्रेस 28 अगस्त, 4, 11 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 22170 सान्त्रागाछी-रानीकमलापति एक्सप्रेस दिनांक 29 अगस्त, 5, 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 अगस्त से 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 01885 बीना-दमोह एक्सप्रेस 25 अगस्त से 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 01886 दमोह-बीना एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 06603 बीना-कटनी मुडवारा एक्सप्रेस 26 अगस्त से 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 06604 कटनी मुडवारा-बीना एक्सप्रेस 26 अगस्त से 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 25, 26, 29, 30, 31 अगस्त, 3 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 25, 26, 29, 30, 31 अगस्त, 3 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 09 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 11 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 11703 रीवा-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 05, 08, 10, 12 सितंबर को निरस्त रहेगी।
ट्रेन 11704 डा. आंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 06, 09, 11, 13 सितंबर को निरस्त रहेगी।

Exit mobile version