Site icon Yashbharat.com

IMD Rain Alert मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

images 29

IMD Rain Alert  प्रदेश पर मानसून मेहरबान है। कई जिलों में गुरुवार की सुबह से तेज वर्षा शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। अभी मौसम खुलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

16 जुलाई को इस चक्रवात के ऊर्जावान होने की संभावना है। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी वर्षा का सिलसिला थमने की उम्मीद नहीं है।

गुरुवार को भी राजधानी भोपाल में पूरे दिन बादल छाए रहे हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, बैतूल, हरदा व शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, आशोकनगर और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की संभावना हैं। यहां पर भारी वर्षा और व्रजपात कि संभावना व्यक्त की है। इन सभी स्थानों पर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Exit mobile version