FEATURED

IMD Alert full forecast: मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 16, 17, 18 सितंबर का पूर्वानुमान

IMD Alert full forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, 16 सितंबर तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में तेज बारिश की संभावना है। यह सिलसिला 17 और 18 सितंबर तक जारी रह सकती है। वहीं 18 सितंबर से पूर्वी भारत में फिर से भारी बारिश की संभावना है। एक विस्तृत पूर्वानुमान में IMD ने कहा कि 17 सितंबर तक गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

गुरुवार (16 सितंबर) को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, आईएमडी ने 17 सितंबर तक उत्तर पश्चिम भारत (जम्मू, कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) में काफी व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है। समुद्र किनारे रहने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 16 सितंबर को हरियाणा और 17 तथा 18 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में मुसलाधार बारिश हो सकती है।

Back to top button