Site icon YASHBHARAT.COM

IMA strike कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के विरोध में MP आईएमए ने की 17 अगस्त को हड़ताल की घोषणा

images 1

IMA strike कोलकाता में डॉक्टर के साथ गैंगरेप एवं हत्या के मामले को लेकर मध्य प्रदेश के डॉक्टर में भी आक्रोश पनप रहा है। मध्य प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त को 24 घण्टे के लिए अपनी सेवाएं स्थगित रखने की चेतावनी दी है।

 

निश्चित तौर पर यह खबर बेहद गंभीर है क्योंकि आईएमए ने सभी सरकारी और निजी चिकित्सालय तथा डॉक्टर से 17 अगस्त को हड़ताल में शामिल होने का यह आव्हान किया।

कटनी में इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुब्बाराव ने बताया कि आईएमए ने सभी की सहमति के बाद यह निर्णय लिया है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ की गई हैवानियत के बावजूद अब तक पुलिस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास करते दिख रही है। लिहाजा डॉक्टर एसोसिएशन हड़ताल करने पर विवश है। मुख्य आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। डॉक्टरों के साथ अभद्रता मारपीट की घटना के बाद अब ऐसी घटना से पूरे चिकित्सक आहत हैं तथा विरोध स्वरूप 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन 18 अगस्त तक काम बंद रखेंगे व ओपीडी भी अटैंड नहीं करेंगे।

Exit mobile version