Site icon Yashbharat.com

ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट से हटेगा अवैध कब्जा, नगर निगम की कार्रवाई शुरू,स्टेशन रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह खाली कराने पहुंचा निगम अमला, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

IMG 20261013 WA0011 768x768 1

ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट से हटेगा अवैध कब्जा, नगर निगम की कार्रवाई शुरू,स्टेशन रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह खाली कराने पहुंचा निगम अमला, मौके पर भारी पुलिस बल तैना

 

कटनी। शहर के स्टेशन रोड स्थित ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई में बेसमेंट के पार्किंग क्षेत्र में किए गए कथित अनधिकृत कब्जों को हटाकर जगह खाली कराई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है। निगम का अमला पार्किंग के लिए निर्धारित हिस्से को खाली कराने में जुटा हुआ है।

पहले भी हो चुकी है सीज करने की कार्रवाई

गौरतलब है कि ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स पर नगर निगम पहले भी कर बकाया होने के मामले में कार्रवाई कर चुका है। उस दौरान टैक्स जमा नहीं करने के कारण कॉम्प्लेक्स की दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई थी। अब बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान को कब्जों से मुक्त कराने निगम ने फिर सख्त रुख अपनाया है।

नगर निगम की इस कार्रवाई से पार्किंग व्यवस्था को निर्धारित स्थान पर बहाल करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था किस तरह संचालित होती है।

Exit mobile version