Site icon Yashbharat.com

मुखर्जी नगर में चल रही थी अवैध दवा फैक्ट्री: कैंसर, हेपेटाइटिस और इंसुलिन जैसी नकली दवाओं की खेप बरामद; प्रयागराज से पंचकूला तक जुड़े हैं तार

mediciine

मुखर्जी नगर में चल रही थी अवैध दवा फैक्ट्री: कैंसर, हेपेटाइटिस और इंसुलिन जैसी नकली दवाओं की खेप बरामद; प्रयागराज से पंचकूला तक जुड़े हैं तार। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बेहद शातिर ‘दवा सिंडिकेट’ का भंडाफोड़ किया है। मुखर्जी नगर के एक घर में चल रही इस अवैध यूनिट से ₹6 करोड़ मूल्य की नकली जीवन रक्षक दवाएं, टीके और रीपैकेजिंग मशीनें बरामद की गई हैं। यह गिरोह न केवल नकली दवाएं बना रहा था, बल्कि सरकारी अस्पतालों की दवाओं को अवैध तरीके से बाजार में खपाने का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।

डिप्टी जेलर बनीं दुल्हन और पूर्व कैदी बना दूल्हा: सतना जेल की वारंट शाखा में शुरू हुई थी फिरोजा और धर्मेन्द्र की अनोखी लव स्टोरी

मुखर्जी नगर में चल रही थी अवैध दवा फैक्ट्री: कैंसर, हेपेटाइटिस और इंसुलिन जैसी नकली दवाओं की खेप बरामद; प्रयागराज से पंचकूला तक जुड़े हैं तार

ऐसे हुआ ‘ऑपरेशन क्लिनअप’

एसीपी सुनील श्रीवास्तव की निगरानी में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह सरकारी सप्लाई की दवाओं के लेबल बदलकर उन्हें निजी बाजार में बेच रहा है। क्राइम ब्रांच ने ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर मुखर्जी नगर की इंद्र विकास कॉलोनी में छापेमारी की, जहाँ से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

एक बार लॉगिन और देशभर में फ्री वाई-फाई! PM-WANI की जगह अब नया ‘स्मार्ट’ सिस्टम लाएगी केंद्र सरकार, खत्म होगा बार-बार OTP का झंझट

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल:

कौन सी दवाएं हुई बरामद?

पुलिस ने भारी मात्रा में ऐसी दवाएं जब्त की हैं जिनका इस्तेमाल गंभीर बीमारियों में होता है:

हवाला और पूर्वोत्तर भारत तक सप्लाई चेन

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क केवल दिल्ली तक सीमित नहीं था। प्रयागराज से दवाएं डायवर्ट की जाती थीं और उन्हें कोलकाता, गुवाहाटी और इंफाल जैसे शहरों में सप्लाई किया जाता था। प्रारंभिक जांच में इस काले कारोबार के लिए हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

Exit mobile version