Site icon Yashbharat.com

IIT इंदौर के TEACHER 6 से 8 के बच्चों को विज्ञान व गणित पढ़ाएंगे

teacher

भोपाल । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) इंदौर के प्रोफेसर सरकारी स्कूलों के कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों को विज्ञान व गणित पढ़ाएंगे।

आइआइटी द्वारा कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगी। कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक एमपीएसएसए और एपीसी अकादमिक वाट्सएप ग्रुप में भेजी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं पालकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है।

विद्यार्थियों के साथ-साथ विज्ञान एवं गणित विषय के सभी शिक्षक, सभी बीएसी, सीएसी, एपीसी अकादमिक स्टाफ, डाइट फैकल्टी के लिए चयनित सभी विद्यालयों के शिक्षक कार्यक्रम का ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, प्राचार्य डाइट और जिला परियोजना समन्वयको को निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि बच्चों को विज्ञान व गणित विषय को आइआइटी के प्रोफेसर खेल-खेल में सिखाएंगे। इससे विद्यार्थियों को सिख्ाने में आसानी होगी।

Exit mobile version