अगर आप कंधे और बाजुओं के फैट को कम करना चाहते हैं तो करे ये योगासन
Yoga for Armpits
1. सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार का अभ्यास सुबह सूर्योदय से पहले करने की सलाह दी जाती है। यह एक तरह से पूर्ण फिजिकल एक्सरसाइज है, जिसकी मदद से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थहो सकते हैं। अगर आप अपने बाजुओं और कंधों की टोनिंग को बेहतर करना चाहते हैं, तो रोजाना सूर्य नमस्कार के 12 आसन का प्रयास करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
अगर आप कंधे और बाजुओं के फैट को कम करना चाहते हैं तो करे ये योगासन
2. प्लैंक एक्सरसाइज
कंधों और बाजुओं के फैट को कम करने के लिए आप प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे कंधों और कलाइयों को मजबूतकिया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह थायरायड ग्रंथियों को उत्तेजित करता है और कूल्हों, पेट और पैरों को फैलाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे रखें और अपने ऊपरी शरीर, पेल्विक और घुटनों को ऊपर की ओर उठाएं। इससे आपके कंधों और बाजुओं की चर्बी को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
चतुरंग दंडासन आपके बाजुओं और कंधों को मजबूती प्रदान कर सकता है। इस आसन के अभास से आपकी कलाइयां भी मजबूत हो सकती है। अगर आप अपने कंधों और बाजुओं की अतिरिक्त चर्बी घटाना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 10 मिनट तक इस योग का अभ्यास जरूर करें।