किसी भी महामारी या बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपने डाइट में शामिल करें इन चीजों को भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आ गई है। इससे बचने के लिए जहां मास्क पहनना, हाथ साबुन से धोना, लोगों से उचित दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं। वहीं ज़रूरी है रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का मजबूत होना। अभी हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने के लिए कहा है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।
रोजाना आयुष क्वाथ (150 एमएल, एक कप)
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हर रोज 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ लें। इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं।
किसी भी महामारी या बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपने डाइट में शामिल करें इन चीजों को
गिलोय पाउडर
गिलोय पाउडर को इम्यूनिटी बूस्टर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाता है। इसे 15 दिन के लिए गर्म पानी में 1-3 ग्राम लें। इसके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
समशामनी वटी (500 एमजी)
दरअसल, समशामनी वटी संक्रमण के खिलाफ लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। इसे दिन में दो बार लेने से श्री में रोग प्रतिरोघक क्षमता का विकास होता है और कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिलती है। ।
अश्वगंधा पाउडर
मंत्रालय के निर्देशानुसार अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें। 15 दिन के लिए अश्वगंधा पाउडर दिन में दो बार गर्म पानी के साथ 1-3 ग्राम लें। इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी ।
आंवला या आंवले का पाउडर
आंवला या फिर आंवले का पाउडर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसका सेवन रोज़ाना 1-3 ग्राम करें।
अश्वगंधा (500 एमजी)
अश्वगंधा का इस्तेमाल भारत में सदियों से होता आ रहा है। यह एक ताकतवर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। संक्रमण से सुरक्षा के लिए इसे दिन में दो बार लें।
किसी भी महामारी या बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपने डाइट में शामिल करें इन चीजों को
मुलेठी पाउडर
मुलेठी को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, मुलेठी के सेवन से खांसी या सूखी खांसी से राहत मिलती है। इसे दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम लें इससे गले की खराश ठीक होने के साथं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
हल्दी व नमक पानी के गरारे
गले में खराश है तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर उसे गर्म कर लें और उस गुनगुने पानी से दिन में 5-6 बार गरारे करें। ऐसा करने से खराश ठीक हो जाएगी और कफ की समस्या भी नहीं रहेगी।
