कटनी। देश में हर रोज डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से अभी तक अरबों रुपये की ठगी की गई है। आंकड़ों की बात की जाए तो कई बड़े व्यापारी और ग्रुप के मालिक को डिजिटल अरेस्ट करके करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है। डिजिटल अरेस्ट एक बेहद सोचा समझा साइबर स्कैम है, जिससे बचना एक बहुत मुश्किल काम है लेकिन यदि आप थोड़े भी सजग हैं और जागरूक हैं तो साइबर ठग आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
क्या है डिजिटल अरेस्ट
साफ तौर की भाषा में समझा जाए तो आपको आभासी तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको आपका गुना बात कर जल्द ही सलाखों के पीछे भिजवाने की तैयारी जैसा प्रपंच तैयार किया गया है और मानसिक रूप से आपको पुलिसिया कार्यवाही और जेल का खौफ दिला बंधक बनाया गया है। डिजिटल अरेस्ट ब्लैकमेल करने का एक एडवांस तरीका है। डिजिटल अरेस्ट स्कैम के शिकार वही लोग होते हैं जो अधिक पढ़े लिखे और अधिक होशियार होते हैं। डिजिटल अरेस्ट का सीधा मतलब ऐसा है कि कोई आपको ऑनलाइन धमकी देकर वीडियो कॉलिंग के जरिए आप पर नजर रख रहा है। डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठग नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाते हैं और अपना शिकार बनाते हैं। इस दौरान वे लोगों से वीडियो कॉल पर लगातार बने रहने के लिए कहते हैं और इसी बीच केस को खत्म करने के लिए पैसे भी ट्रांसफर करवाते रहते हैं।
इस तरह बिछाया जाता है डिजिटल अरेस्ट का जाल
डिजिटल अरेस्ट की शुरुआत एक मैसेज या फोन कॉल के साथ होती है। डिजिटल अरेस्ट करने वाले ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे पुलिस डिपार्टमेंट या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बात कर रहे हैं। ये कहते हैं कि आपके पैन और आधार का इस्तेमाल करते हुए तमाम चीजें की खरीदी गई हैं या फिर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। कई बार यह भी दावा किया जाता है कि वे कस्टम विभाग से बोल रहे हैं और आपके नाम से कोई पार्सल आया है। जिसमें ड्रग्स या प्रतिबंधित चीजें हैं। इसके बाद वे वीडियो कॉल करते हैं और सामने बैठे रहने के लिए कहते हैं। इस दौरान किसी से बात करने, मैसेज करने और मिलने की इजाजत नहीं होती। इस दौरान जमानत के नाम पर लोगों से पैसे भी मांगे जाते हैं। इस तरह लोग अपने ही घर में ऑनलाइन कैद होकर रह जाते हैं और इसे ही डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है।
इस तरह तोड़े डिजिटल अरेस्ट का मायाजाल
यह पूरा खेल आपके डर का है। आपके डर को आपके ऊपर हावी कर कर ही आपसे मोटी रकम वसूलने का मायाजाल तैयार किया जाता है। अगर ऐसे में आप अपने डर पर काबू पालें तो साइबर जालसाज आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। ऐसे में यदि आपके पास भी इस तरह की धमकी वाले फोन कॉल आते हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। कोई कॉल करके धमकाता है तो डरें नहीं बल्कि डटकर सामना करें क्योंकि यदि आपने कोई पार्सल मंगवाया ही नहीं है तो फिर डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें। यदि कोई मैसेज या ई-मेल आता है तो उसे सबूत के तौर पर पुलिस को दें। यदि किसी कारण आपने कॉल रिसीव कर लिया और आपको वीडियो कॉल पर कोई धमकी देने लगा तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करें और शिकायत करें। किसी भी कीमत पर डरें नहीं और पैसे तो बिलकुल भी ना भेजें।
अनजान फोन आने पर डरने की जरूरत नहीं-एसपी
पूरे देश में बढ़ रही डिजिटल अरेस्ट सायबर ठगी के अपराधों पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आम नागरिकों से अपील की है कि सायबर ठग मुंबई क्राईम ब्रांच या ईडी, सीबीआई के नाम पर कॉल करते है वीडियो कॉलिन्ग पर टीव्ही सीरियलों में बनने वालें पुलिस स्टेशन के सेट का दृश्य दिखाते है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट की कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है साथ ही पुलिस किसी को कोई भी धमकी भरा पत्र नहीं भेजती । लोग जागरूक रहे, किसी के साथ ऐसा कोई करता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज कराए। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने कहा कि लोग साइबर क्राइम से बचे यदि कहीं कुछ ऐसी घटना होती है तो तुरंत ही हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करें या निकटतम थाना में सूचित करें।

Related Articles
-
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बीच सन्नाटा लाएगा BJP का यह कदम! शाम 5 बजे राहुल गांधी को लगने जा रहा है बड़ा झटका? -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई इंडियन स्टाइल शादी, गोवा और मुंबई जश्न के वीडियो वायरल -
हैदराबाद: रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल खींचकर पीटने वाला होमगार्ड नौकरी से बर्खास्त, गिरफ्तार -
20 सितंबर 2026 पंचांग: महानंदा नवमी पर बन रहा सौभाग्य योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
CM भगवंत मान के काफिले के सामने BJP नेता रवनीत बिट्टू का अनोखा प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में -
DUSU Election Result 2026 LIVE: डूसू चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे -
झुंझुनूं: दिल्ली आश्रम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत; महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल -
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र: बोले- ‘विकसित भारत की यात्रा को गति दे रहे देश के युवा’ -
बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव -
इंदौर को बुदनी और नर्मदापुरम से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: इटारसी-भोपाल के बीच बड़ा जंक्शन बनेगा बुदनी; घटेगा यात्रा का समय