अगर आप भी बारिश के दिनों में अपने बाथरूम को बदबू seepage से बचना चाहती है तो अपनए यह टिप्स

अगर आप भी बारिश के दिनों में अपने बाथरूम को बदबू seepage से बचना चाहती है तो अपनए यह टिप्स बारिश के मौसम में बाथरूम और टॉयलेट से नाली की बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार पुरानी पाइपलाइन और कमजोर सील भी बदबू का कारण हो सकती हैं। क्योंकि बिल्डिंग में को बनाते समय कुछ ऐसी चीजों का प्रयोग किया जाता है, जो समय के साथ खराब होने लगती है। ऐसे में जब बारिश होती है, तो पानी जमा होने लगता है, जिससे बदबू आने की समस्या हो सकती है। पानी का पाइप में बैकफ्लो होना भी न केवल बदबू का कारण बनता है बल्कि यह संक्रमण का भी कारण बन सकता है।

रोकथाम के उपाय

कई लोग बारिश का पानी बाथरूम में न आए, इसलिए बाथरूम का पूरी तरह से बंद कर देते हैं। लेकिन आपको बाथरूम की खिड़की नहीं बंद करनी चाहिए। बाथरूम और टॉयलेट्स में उचित वेंटिलेशन होना जरूरी होता है। हवा का प्रवाह अगर सही से नहीं होगा, तो नमी और बदबू की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगवा लें। इससे आप बाथरूमें बदबू की समस्या से राहत पा सकते हैं।

अगर आप भी बारिश के दिनों में अपने बाथरूम को बदबू seepage से बचना चाहती है तो अपनए यह टिप्स

टॉयलेट से नाली जैसी आने वाली बदबू कैसे दूर करें
Rid of Bad Drain Odor

नीम के तेल- इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो न केवल आपके बाथरूम से बदबू दूर करेंगे, बल्कि बैक्टीरिया मारने में भी मदद करेंगे। बारिश के मौसम में बाथरूम-टॉयलेट की सही से सफाई नहीं होने की वजह से बैक्टीरिया हो सकते हैं। इस समस्या के कारण भी कई बार गंदी बदबू आती है। इसलिए आप नाली में कुछ बूंदें नीम का तेल डालने से नाली में बैक्टीरिया का बढ़ना कम होता है और बदबू दूर होती है।

फ्लोर ड्रेन सील

अगर आपके बाथरूम से बारिश के मौसमें हर दिन गंदी बदबू आती है, तो सबसे अच्छा उपाय है कि आप फ्लोर ड्रेन सील कर दें। जब आपको बाथरूम में पानी नहीं गिराना है, तो इसे बंद ही रखें। इससे नाली से आने वाली बदबू को रोका जा सकता है। टॉयलेट्स सीट को भी आप बंद करके रखेंगे, तो बदबू की समस्या कम हो जाएगी।

क्लीनर उपयोग करें

अगर आप कोई सबसे आसान उपाय चाहते हैं, तो क्लीनर्स का उपयोग करें। मार्केट में तरह-तरह के क्लीनर आते हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। आप चाहें, तो डिटॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटॉल की महक इतनी ज्यादा तेज होती है कि आपको नाली जैसी बदबू आएगी ही नहीं

Exit mobile version