Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर नहीं तो कुत्ता सहीं: सीहोर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, उमंग सिंघार बोले- ‘CM तक पहुंचा देना ज्ञापन

कलेक्टर नहीं तो कुत्ता सहीं: सीहोर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, उमंग सिंघार बोले- ‘CM तक पहुंचा देना। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

कलेक्टर नहीं तो कुत्ता र्स सहीं: सीहोर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, उमंग सिंघार बोले- ‘CM तक पहुंचा देना

इसी कड़ी में सीहोर में विरोध के दौरान एक अनोखा और चर्चा में आ गया घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कलेक्टर के ज्ञापन लेने न आने पर एक कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंप दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा देना।”

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की।

उमंग सिंघार ने साफ कहा कि वे केवल कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेंगे। जब एडीएम वृंदावन सिंह ज्ञापन लेने पहुंचे, तो उन्होंने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर मुख्यालय पर मौजूद नहीं हैं। इस पर सिंघार ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा—“क्या कलेक्टर हनीमून मनाने गए हैं?”

यह अनोखा विरोध अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version